ओबीसी जातीय जनगणना की मांग को लेकर 16 को राजभवन घेराव

कांग्रेस पार्टी ने 16 सितंबर को राजभवन के घेराव का ऐलान किया है. यह घेराव ओबीसी जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर होगा. पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार ओबीसी समाज को धोखा दे रही है.

इचाक, हजारीबाग: ओबीसी जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से 16 सितंबर को राजभवन के समक्ष प्रस्तावित घेराव को लेकर तैयारी बैठक चल रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिगंबर कुमार मेहता ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लगातार ओबीसी समाज को छलने का काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की मांग पर केंद्र सरकार जातीय जनगणना कराने को राजी हुई, लेकिन जनगणना प्रपत्र में पिछड़ी एवं अति पिछड़ी जातियों की गणना के लिए कॉलम नहीं दिया गया है. इसी के विरोध में 16 सितंबर को कांग्रेस जोरदार तरीके से ओबीसी की जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर राजभवन का घेराव करेगी.

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड अध्यक्ष अजय यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बेबी देवी, जिला महासचिव प्रो ब्रजकिशोर मेहता, राजेंद्र मेहता, मनोज मेहता, अशोक ठाकुर, सतीश मेहता, महावीर प्रसाद मेहता, मुन्ना मलिक, संजय मेहता समेत कई कार्यकर्ता जुटे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रामशरण शर्मा

रामशरण शर्मा ने इचाक प्रखंड क्षेत्र की खबरों को प्रमुखता से लिखने का काम किया है. गांव की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों की खबरों को लिखकर जन आंदोलन का रूप दे चुके हैं. वर्ष 2003 में "भूख से पहले मां मरी फिर दो बच्चे" शीर्षक से खबर छपने पर जिला अधिकारियों की टीम खैरा गांव (वर्तमान टाटीझरिया प्रखंड) पहुंची थी. इसके अलावा नेशनल पार्क की खबरें, पंजी 2 चोरी की खबरें, आइटीआइ कॉलेज, अधूरा स्टेडियम, इचाक के मंदिरों एवं तालाब की खबरें, किसान समेत जनसरोकार से जुड़ी खबरों लिखकर इचाक प्रखंड में प्रभात खबर को हमेशा आगे रखने का काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >