कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पूर्व मंत्री के आंदोलन का जायजा लिया

पगार व झुमरीटांड़ भी गये, दोनों स्थलों पर वस्तु स्थिति जानी

केरेडारी. पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी एनटीपीसी चट्टी बरियातू कोल माइंस और एमडीओ ऋत्विक कंपनी के विरुद्ध धरना पर बैठे हैं. रविवार को पूर्व मंत्री सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल धरना स्थल पर पहुंचे. इसके बाद वह पगार गांव स्थित कर्बला के समीप और जोरदाग के झुमरीटांड़ गये. दोनों स्थलों पर वस्तु स्थिति का जायजा लिया. वहां मौजूद लोगों से रू-ब-रू हुए. इस दौरान जेपी पटेल ने कहा कि हमने पूर्व मंत्री द्वारा दिये जा रहे धरने का जायजा लिया. पब्लिक सड़क से हो रही ट्रांसपोर्टिंग, स्कूल के सामने ब्लास्टिंग, 14 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित व बेकार पड़ी जलमीनार, मुआवजा नीति समेत स्थानीय रैयतों की समस्याओं से अवगत हुए. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उपायुक्त से मिलेंगे. क्षेत्र की सारी समस्याओं को रखेंगे. इसके अलावा कंपनी के प्रबंधन और राज्य सरकार से भी बात करेंगे. इस दौरान कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, रामकुमार दुबे समेत अन्य लोग मौजूद थे.

कुलपति से मिले लॉ कॉलेज के कर्मचारी

हजारीबाग. लॉ कॉलेज के कर्मचारी विभावि के कुलपति चंद्रभूषण शर्मा से मिले. नववर्ष की बधाई दी. साथ ही कॉलेज के बारे में अवगत कराया. मिलनेवालों में रौशन कुमार, रवींद्र कुमार, डॉ विनोद कुमार, राजेश कुमार, अमूल उरांव, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, रंजीत कुमार, नीरज दयाल सिंह समेत अन्य शामिल थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >