पंचायत सहायक कर्मियों की जिला स्तरीय कमेटी गठित

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिले, अपनी मांगें रखी

हजारीबाग. पंचायत सहायक कर्मियों की जिला स्तरीय बैठक रविवार को कर्जन ग्राउंड में हुई. इसमें जिला स्तरीय कमेटी का चयन किया गया. अध्यक्ष सुधीर प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष आशीष रविदास, नीतू पांडेय, सचिव विकास कुमार पासवान, सह सचिव चंदन कुमार राणा, निरंजन प्रसाद, कोषाध्यक्ष विक्की कुमार, संजय कुमार राम, संजय कुमार, सदर मीडिया प्रभारी मिथिलेश राणा, संरक्षक हेमंत पांडेय, प्रवक्ता अनुज कुमार बनाये गये. अध्यक्ष सुधीर मेहता ने कहा कि नवगठित जिला कमेटी पंचायत सहायक कर्मियों के हित के लिए काम करेगी. चयनित पदाधिकारी सदर विधायक प्रदीप प्रसाद से मिले और अपनी मांग रखी. कहा कि सरकार हमें कार्य के बदले मानदेय का भुगतान करे. विधायक ने मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. बैठक में जितेंद्र कुमार, कंचन कुमारी, संतोष कुमार, बालेश्वर कुमार, सुकेश कुमार, मुकुंद मेहता, अजय कुमार मेहता, विक्की कुमार, सोनी कुशवाहा, घनश्याम करमाली, विनय कुमार, अजय कुमार, घनश्याम साव समेत अन्य शामिल थे.

घर में आग लगने से अनाज एवं सामान खाक

इचाक. कुटुमसुकरी गांव निवासी उर्मिला देवी (पति लखन साव) के घर में आग लगने से अनाज एवं सामान जल कर नष्ट हो गया. इस संबंध में उर्मिला देवी ने थाना में आवेदन दिया है. जिसमें अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने की बात कही है. गरीबी के कारण आगजनी की घटना से परिजनों की स्थिति दयनीय हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >