नृसिंह स्थान मेला स्थल का सीओ ने किया निरीक्षण

नृसिंह स्थान मेला स्थल का सीओ ने किया निरीक्षण

कटकमसांडी : नृसिंह स्थान मेला जमीन पर बुधवार को कटकमदाग सीओ ने स्थल निरीक्षण किया. दोनों पक्षों ने दस्तावेज के साथ अपना-अपना पक्ष रखा. मंदिर प्रबंधन समिति के लोगों ने कहा कि जब जमीन की बिक्री नहीं हुई है, तो उस जमीन का रसीद कैसे कट गया.

अंचल अधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल से पूछे जाने पर कहा कि दो दिनों के बाद दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया गया है. शनिवार को अंचल कार्यालय न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश दिया है.

बताया जाता है कि अली बख्श मियां ने हुकूमनामा बनाकर नृसिंह मेला जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया है. मंदिर प्रबंधन समिति ने इस पर आपत्ति दर्ज की है. मामले को अंचल न्यायालय तक पहुंचाया है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >