12वीं तक की कक्षाएं स्थगित पांच व छह को स्थगित

अत्यधिक ठंड को लेकर डीसी ने निर्देश जारी किया

हजारीबाग. जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहरी को देखते हुए सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में प्रारंभिक से 12वीं तक की कक्षाएं पांच से छह जनवरी तक स्थगित कर दी गयी है. वहीं, किसी विद्यालय में कक्षा 10वीं अथवा 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा पूर्व से निर्धारित है, तो ऐसी स्थिति में परीक्षा का संचालन पूर्वाह्न 10:00 बजे के बाद होगा. यह निर्देश डीसी शशि प्रकाश सिंह ने चार जनवरी की देर शाम जारी किया है. उन्होंने जारी निर्देश में मौसम विभाग का हवाला दिया है. पत्र अनुसार निर्देश नहीं मानने वाले स्कूल प्रबंधन दोषी होंगे. ठंड में खराब मौसम को देखते हुए डीसी ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोपरि बताया है.

हत्या के आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

हजारीबाग. शहर के मंडई खुर्द निवासी सूरज कुमार की हत्या के तीन दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लोहसिंघना पुलिस छापामारी कर रही है. सूरज कुमार हत्या मामले में नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. इनमें नूरा मुहल्ला के भोला गोप, मंडई कला के राहुल यादव, रौशन यादव, दीपक यादव, मंडईखुर्द के सोनू साव, नूरा के मुकेश कुशवाहा, सन्नी कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा एवं जय प्रकाश कुशवाहा का नाम शामिल है. बता दें कि एक जनवरी की रात पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों के दो ग्रुप में मारपीट व तलवारबाजी हो गयी थी. इस घटना में सूरज कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गयी थी. जबकि कुलदीप कुमार सोनी एवं निरंजन यादव गंभीर रूप से घायल हो गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >