चौपारण: के. बी. एस. एस. प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को शैक्षणिक विकास और नैतिक जिम्मेदारी के उद्देश्य से बाल संसद का लोकतांत्रिक तरीके से पुनर्गठन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक काली चरण राम ने की.
पुनर्गठन के दौरान सर्वसम्मति से आनंद पांडेय को प्रधानमंत्री और सिया चौरसिया को उप प्रधानमंत्री चुना गया. चुनाव प्रक्रिया में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए.
प्रधानाध्यापक काली चरण राम ने ये कहा
प्रभारी प्रधानाध्यापक काली चरण राम ने कहा कि बाल संसद के गठन से बच्चों में लोकतंत्र के प्रति मजबूत भावना विकसित होती है. इससे उनमें नेतृत्व क्षमता के साथ अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजगता भी आती है. उन्होंने कहा कि बाल संसद विद्यार्थियों को विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर प्रदान करती है.
मौके पर ये रहें मौजूद
मौके पर महेश प्रसाद वर्णवाल, राजेंद्र कुमार, उत्तम कुमार, कमाल अहमद अंसारी, संजय कुमार राम, राजा राम रवि, राधा कृष्ण पाठक, सत्येंद्र मिश्रा, नागेश्वर वर्मा, अमित रंजन सिंह, विजय कुमार, विवेक कुमार, सुभाषिनी कुमारी, सुषमा कुमारी, अंकुर कुमार, इंद्रजीत कुमार, नीरज कुमार, सुरेंद्र कुमार, निभा कुमारी, प्रीति कुमारी, विनय कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे.
