बिजली चोरी के आरोप में नौ पर केस दर्ज, जुर्माना भी

कटकमसांडी में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापामारी अभियान चलाया.

कटकमसांडी. कटकमसांडी में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बुधवार को छापामारी अभियान चलाया. इसमें नौ लोग बिजली चोरी करते पकड़े गये. इनके खिलाफ विद्युत सहायक अभियंता कृष्ण देव प्रजापति ने प्राथमिकी दर्ज करायी है और जुर्माना भी लगाया है. इसमें कटकमसांडी गांव के लक्ष्मण प्रसाद लाल पर 19223 रुपये, दीपक घोष पर 17476, अविनाश कुमार पर 8738, जादो पासवान पर 17446, प्रकाश पासवान पर 20971, अजय गिरी पर 17476, शिवपूजन गिरी पर 8738, ऐनुल अंसारी पर 8738, मो जुगनू पर 20971 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. छापामारी दल में विद्युत कर्मी लक्ष्मी प्रसाद, मुमताज़ साह आलम उर्फ मिस्टर, दीपक कुमार दास, दिनेश कुमार पासवान, पवन सिंह, भोला वर्मा, मिथुन कुमार, योगेंद्र प्रजापति शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >