18 लोगों पर मामला दर्ज, जुर्माना भी लगाया

बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर चलाया छापेमारी अभियान

बिजली चोरी की रोकथाम को लेकर चलाया छापेमारी अभियान

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान 18 लोग बिजली की चोरी करते पकड़े गये. बरकट्ठा विद्युत कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने इनके विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. बिजली चाेरी करते पकड़े गये आरोपियों में लेवडा जमुआ निवासी आसिफ अंसारी, शमशुल अंसारी, सरफराज अंसारी, असगर मियां, महबूब अंसारी, फरीद उद्दीन, केदार साव, घमंडी महतो, उदित नारायण, बंडासिंघा निवासी सकलदेव पासवान, लक्ष्मण साव, मुकेश मोदी, वीरेंद्र नायक, नावाडीह सूर्यकुंंड निवासी संतोष कुमार साहू, लेबुआ निवासी विकास शर्मा, प्रकाश कुमार रवानी, मो फिरदौस, मसूद मुजफ्फर शामिल हैं. कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने गोरहर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इनके खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया है. कनीय अभियंता ने बताया कि अभियान जारी रहेगा. जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल पांच हजार से ज्यादा बाकी है, उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जायेगा. उपभोक्ताओं को मीटर लगाना अनिवार्य है. बिना मीटर लगाये बिजली जलाने पर भी कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >