परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को किया सम्मानित

डिवाइन पब्लिक स्कूल और बीसीएम डिग्री कॉलेज गंगपाचो में विभिन्न परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थी और अभिभावक को सम्मानित किया गया.

बरकट्ठा.

डिवाइन पब्लिक स्कूल और बीसीएम डिग्री कॉलेज गंगपाचो में विभिन्न परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थी और अभिभावक को सम्मानित किया गया. निदेशक इंद्रदेव प्रसाद भारती व प्राचार्य स्वाति रंजन ने सफल युवक-युवतियों को सम्मानित किया. आईपी भारती ने कहा कि पूरे क्षेत्र में शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना है. इन सफल अभ्यर्थियों के प्रतिभा के साथ साथ इनके माता-पिता के संघर्ष और तपस्या को सम्मानित कर गर्व की अनुभूति हुई. सम्मानित होने वालों में पीजीटी शिक्षक, लैब टेक्नीशियन, पंचायत सचिव, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के सफल अभ्यर्थी थे. कार्यक्रम में अनिल उपाध्याय, कुलदीप पासवान, पूनम कुमारी, मुरलीधर महतो, संजय समेत, सुलेखा देवी, रुबी खातून, मानती लकड़ा, प्रीति प्रभा, कुसुम कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >