आदर्श युवा संगठन ने आज इचाक बंद का किया आह्वान

ड्रग्स व जुआ कारोबार में पुलिस संरक्षण का आरोप, पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका

इचाक. पुलिस पर ड्रग्स के कारोबार और जुआ अड्डों के संचालन को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए आदर्श युवा संगठन ने शनिवार की शाम इचाक बाजार में पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया. इससे पहले पुराने काली मंडा से पुतला लेकर बाजार का भ्रमण किया गया. ड्रग्स और जुआ के कारोबार को पुलिस संरक्षण देना बंद करो, पुलिस प्रशासन होश में आओ व 18 जनवरी को संपूर्ण इचाक बंद के नारे लगाये. पुतला दहन के बाद संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार ने कहा कि पुलिस की कथित मिलीभगत से हजारों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है. नशे की वजह से कई परिवार उजड़ चुके हैं. जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि प्रशासन के रवैये से आक्रोशित होकर 18 जनवरी को संपूर्ण इचाक बंद का आह्वान किया गया है. इस दौरान इचाक मोड़, इचाक बाजार, करियातपुर, दरिया, बरका, हदारी समेत अन्य गांवों की दुकानें सुबह छह बजे से शाम तक बंद रहेंगी. हिंदू युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मेहता ने कहा कि जब तक दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा. पुतला दहन कार्यक्रम में कौशल प्रसाद मेहता, सुनील वैध, महेंद्र मेहता, भोला, कमल कुमार दास, अनिल कुमार, मनोज साव सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >