डिवाइडर से टकरायी बोलेरो, पांच घायल

घायलों को टाटीझरिया के मां सती आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दुर्घटना: एनएच 522 के हजारीबाग-बगोदर मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा : सिमरिया से शादी से बंगाल लौट रहे थे सभी लोग टाटीझरिया. राष्ट्रीय राजमार्ग 522 के हजारीबाग- बगोदर मुख्य मार्ग पर टाटीझरिया के बेनी पुल के पास सड़क दुघर्टना में बोलेरो सवार पांच लोग घायल हो गये. घायलों को टाटीझरिया के मां सती अयोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी लोग बारात से लौट रहे थे. घटना के संबंध में मो इमरान हुसैन ने बताया कि बंगाल से हमसभी शादी समारोह में शामिल होने चतरा जिले के सिमरिया गये थे. शादी के बाद बोलेरो से लौट रहे थे. मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे टाटीझरिया के बेनी पुल के पास विष्णुगढ़ से हजारीबाग की ओर से एक ट्रक आता दिखा. अचानक ट्रक को देख बोलेरो चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बोलेरो बेनी पुल के गार्डवाल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयी. इस घटना में चालक समेत पांच लोग घायल हो गये, बोलेरो में 11 लोग सवार थे. घायलों में ड्राइवर एके सिराज (40 वर्ष), डाॅली प्रवीण (25 वर्ष), मो अकिल (38 वर्ष), हीना परवीन (17 वर्ष), मो शकील (55 वर्ष) शामिल हैं. सभी लोग रूप नारायणपुर वर्द्धमान पश्चिम बंगाल लौट रहे थे. बताते चले कि आये दिन टाटीझरिया से बन्हे तक एनएच पर सड़क हादसे हो रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sallahuddin

सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता और विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। राजनीति, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों पर उनकी शोधपरक एवं जमीनी रिपोर्टिंग पहचान है। झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित सलाउद्दीन ने कई प्रमुख राष्ट्रीय हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं और युवा पत्रकारों के मार्गदर्शन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >