हजारीबाग. थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं रक्त कमी से पीड़ित लोगों के लिए वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने रक्तदान शिविर लगाया. इसका शुभारंभ एसोसिएशन के सचिव संकेत चौधरी जैन ने किया. इसके बाद हर्ष कुमार, अनूप कुमार, विष्णु वर्मा, ओम प्रकाश, अभिनव कुमार, दानिश मोहम्मद, शारूल अंसारी, जीशान, अर्जुन मुंडा और गुलशन कुमार वर्मा ने रक्तदान किया. शिविर को सफल बनाने में एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन, रजत जैन, मुरली प्रजापति, शमशाद मोकीम, अख्तर आर् खैरी, मधु कुमारी का विशेष सहयोग रहा.
चिकित्सा शिविर में 72 लोगों की स्वास्थ्य जांच
हजारीबाग. हजारीबाग काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल एवं संत कोलंबस मिशन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान शनिवार को मंडई कला में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें 72 जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. जांच के बाद उनके बीच दवा का भी नि:शुल्क वितरण किया गया. डेंटल काॅलेज के सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य हर जरूरतमंद को उत्तम स्वास्थ्य का लाभ पहुंचाना है. शिविर में डॉ फोरम, डॉ अश्विनी, रेशमी रोज़ी, राकेश कुमार, राहुल कुमार, शाज़िया, आयशा सहित कई स्वास्थ्य कर्मियों ने योगदान दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
