एमडीए कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
बरकट्ठा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में फोकल एमडीए कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रेणु देवी ने की. संचालन बीटीटी प्रकाश पंडित ने किया. एमपीडब्ल्यू अनिल कुमार ने फोकल एमडीए कार्यक्रम से संबंधित जानकारी लोगों को दी. बताया कि यह कार्यक्रम 20 अप्रैल से शुरू होकर पांच मई तक चलेगा. 20 अप्रैल को बूथ पर दवा खिलाया जायेगा. 21 अप्रैल से लेकर पांच मई तक सहिया दीदी घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों को दवा खिलायेगी. इसके लिए कुल 16 गांवों को चिन्हित किया गया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रत्ना रानी कुंज ने एचपीभी इंजेक्शन के बारे में जानकारी दी. कहा कि 14 से 15 साल के बीच के किशोरियों को यह इंजेक्शन लगाना है, ताकि सर्वाइकल कैंसर से बचाव किया जाये. बताया कि 5 से 10 वर्ष के किशोर एवं किशोरियों को आयरन पिंकी गोली सप्ताह में एक गोली एवं 10 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियों को आयरन ब्लू गोली सप्ताह में एक गोली खाना है. एसटीएस विवेक कुमार ने बताया कि 100 डेज टीवी कैंपेन के तहत 23 गांवों में स्पेशल टीवी मैरिज स्क्रीनिंग का कार्य चल रहा है. जिसमें 23 गांव में 14 साल से ऊपर वाले को एक्स-रे भी किया जायेगा, ताकि लोगों को टीबी बीमारी का जांच किया जा सके. बैठक में प्रखंड सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, डॉ कार्तिक उरांव, प्रधान लिपिक सोनी रविदास, बीपीएम रंजीत कुमार सिंह, हेल्थ मैनेजर पंकज कुमार, सुपरवाइजर कुमारी संयुक्ता, जेएसएलपीएस नीरज कुमार, भवेश सिंह, बीटीटी नरोत्तम कुमार समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.