भाजपा की परिवर्तन यात्रा कटकमसांडी पहुंची

भाजपा की परिवर्तन यात्रा कटकमसांडी पहुंची. इस यात्रा में सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा नेता शेफाली गुप्ता, प्रदीप प्रसाद समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए.

कटकमसांडी.

भाजपा की परिवर्तन यात्रा कटकमसांडी पहुंची. इस यात्रा में सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा नेता शेफाली गुप्ता, प्रदीप प्रसाद समेत कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए. सांसद ने कहा कि झारखंड की वर्तमान भ्रष्ट सरकार झामुमो, कांग्रेस और राजद के खिलाफ जनजागरण किया. आने वाले विधानसभा चुनाव में परिवर्तन होगा और राज्य की परिस्थितियां निश्चित रूप से बदलेंगी. भाजपा नेता शेफाली गुप्ता ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा झारखंड की सरकार को इस बार बदल देगी. प्रदीप प्रसाद ने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता त्रस्त हो गई है. यात्रा कटकमसांडी के कुरहागढ़ा, डाटो, एदला, बाझा, बंझिया मोड़ होते हुए कटकमसांडी बाज़ार पहुंची. मौके पर यात्रा के संयोजक राकेश प्रसाद, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, योगेंद्र प्रताप सिंह, बटेश्वर प्रसाद मेहता, श्रद्धानंद सिंह, किशोरी राणा सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >