PM मोदी के 25 साल की जनसेवा पर BJP का बड़ा अभियान, हजारीबाग में 14 कार्यक्रमों की बनी योजना

हजारीबाग में भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की। प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा काल पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक कार्यक्रम होंगे।

हजारीबाग. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलायेगी. अभियान की तैयारियों को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला रविवार को विधायक सेवा कार्यालय में आयोजित हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की.

मुख्य अतिथि सह मुख्य वक्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व के देशों के बीच भारत की शक्ति तेजी से बढ़ रही है. विकसित भारत 2047 के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से साकार करना है. उन्होंने अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी.

बूथ स्तर तक होंगे 14 कार्यक्रम

17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हर बूथ और हर घर में ‘आशीर्वाद का एक दिया’ जलाया जायेगा. इसके अलावा बच्चों के लिए ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता, ‘नमो सेवा गाथा’ के तहत नुक्कड़ नाटक, आंगनबाड़ी सेविकाओं का सम्मान, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’ और रंगोली प्रतियोगिता समेत कुल 14 कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. सभी कार्यक्रम बूथ स्तर तक चलाये जायेंगे.

29 मंडलों में होगी कार्यशाला

अभियान की तैयारी को लेकर जिले के सभी 29 मंडलों में 9 से 12 सितंबर तक कार्यशाला आयोजित की जायेगी. प्रदेश मंत्री अमरदीप यादव, विधायक रोशन लाल चौधरी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरि श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया. मौके पर जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >