भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति ने सरकार की कार्यशैली का किया विरोध

भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति ने सरकार की कार्यशैली का किया विरोध

हजारीबाग : भाजपा अनुसूचित जाति-जनजाति मोर्चा ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय अटल भवन में झारखंड सरकार के खिलाफ विरोध व्यक्त किया. अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष तुलसी करमाली ने की. भाजपा के जिलाध्यक्ष टुनू गोप ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चौपट है.

12 जून को सिदो-कान्हू के वंशज रामेश मुर्मू की हत्या अपराधियों ने कर दी. सरकार हत्यारों को सजा दिलाने में अब तक नाकाम रही है. मोर्चा ने स्व मुर्मू के आश्रितों को सरकारी नौकरी व मुआवजा देने की मांग की.

मौके पर मेयर रोशनी तिर्की, माला तिर्की, प्रियंवदा, मरियम टुडू, भानुमति पासवान, उमा पाइक, अजय कुमार, सुनील, विनोद के साथ मीडिया प्रभारी अनिल सिन्हा आदि शामिल थे.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >