JPSC-JSSC : हजारीबाग में भाजपा आज करेगी DC-SP कार्यालय का घेराव, छात्रों के मुद्दों पर CBI जांच की मांग तेज

हजारीबाग में छात्र समस्याओं और जेएसएससी-जेपीएससी अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा आज समाहरणालय का घेराव करेगी. रघुवर दास होंगे शामिल.

हजारीबाग. जिले में भाजपा मंगलवार को डीसी और एसपी कार्यालय का घेराव करेगी. यह घेराव छात्रों की उन समस्याओं जैसे परीक्षा तिथियों में देरी या परिणाम में अनियमितताओं के विरोध में और जेएसएससी व जेपीएससी से जुड़ी गड़बड़ियों की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर होगा.

सुबह 11 बजे निर्मल महतो पार्क से निकलेगा रोड मार्च

कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे निर्मल महतो पार्क से समाहरणालय तक एक रोड मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद समाहरणालय परिसर में धरना प्रदर्शन होगा.

छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की भी मांग

भाजपा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की भी मांग करेगी.

रघुवर दास होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम को संबोधित करने और आंदोलन को दिशा देने के लिए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.

सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर निर्मल महतो पार्क पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने का आग्रह किया है.

ये भी पढ़ें: रांची स्टेशन के पुनर्विकास की तैयारी तेज, 50 से अधिक क्वार्टर व पुराने कार्यालय टूटेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >