महिला से बाइक सवार अपराधियों ने चेन छिनतई की

काम निबटाने के बाद घर लौट रही थी,

हजारीबाग. कोर्रा थाना क्षेत्र के मटवारी मुहल्ला में बाइक सवार अपराधियों ने शुक्रवार की दोपहर 11.45 बजे एक महिला से चेन और मंगलसूत्र की छिनतई कर फरार हो गये. भुक्तभोगी महिला सविता सिन्हा (पति विजय कुमार सिन्हा) मटवारी मुहल्ला में किराये के मकान में रहती है. छिनतई से घबरायी महिला दहाड़ मार कर रोने लगी. इसी बीच मुहल्ले के कई लोग पहुंचे. महिला ने बताया कि वह काम से घर से निकली थी. काम निबटाने के बाद घर लौट रही थी, तभी एक बाइक पर दो लोग आये और गले से चेन और मंगलसूत्र छिनतई कर फरार हो गये. भागने के क्रम मे अपराधियों के हाथ से मंगलसूत्र गिर गया. मंगलसूत्र महिला को मिल गया. महिला चौपारण थाना क्षेत्र के रूपिन गांव के रहने वाली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >