सेक्सटॉर्शन से ब्लैकमेलिंग, फिर मौत... बिहार पुलिस ने हजारीबाग से आरोपी को दबोचा, पटना ले गयी टीम

बिहार पुलिस ने हजारीबाग के गोरहर से सेक्सटॉर्शन और आत्महत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पटना ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

बरकट्ठा: बिहार पुलिस ने हजारीबाग जिला अंतर्गत गोरहर थाना क्षेत्र के ग्राम शिलाडीह (डोंडहरा) से सेक्सटॉर्शन और आत्महत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को पटना बिहार के शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने गोरहर थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की. शास्त्री नगर थाने में दर्ज कांड संख्या 592/2026 के सिलसिले में डोंडहरा शिलाडीह निवासी सुनील कुमार (पिता- वंशी साव) को गिरफ्तार किया है.

शास्त्री नगर थाने के अवर निरीक्षक (एसआई) वशिष्ठ कुमार महतो के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी सुनील कुमार को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे अपने साथ पटना ले गई. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सुनील कुमार पर आरोप है कि उसने सेक्सटॉर्शन के जरिए शास्त्री नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति को मानसिक रूप से गंभीर दबाव में ला दिया था.

इसी दबाव से परेशान होकर पीड़ित व्यक्ति ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया था. पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >