बरकट्ठा: राजकीय बुनियादी विद्यालय बेलकप्पी में समारोह का आयोजन कर छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुखिया ललिता देवी और प्रधानाध्यापक चंदन कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से कुल 42 विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपीं.
वितरित की गई इन साइकिलों में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 1, अनुसूचित जाति (एससी) के 12 और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 29 विद्यार्थी लाभान्वित हुए. इस अवसर पर उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए मुखिया ललिता देवी ने कहा कि छात्र-छात्राओं को साइकिल मिलने से उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विद्यालय आने-जाने में काफी सहूलियत होगी. समारोह को सफल बनाने में शिक्षक संतोष निराला, ललिता देवी, नरेंद्र पांडेय समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे.
