हजारीबाग में भारतमाला-NH-2 के प्रभावित रैयतों के लिए बड़ी खबर, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश; जानें क्या हुआ फैसला

हजारीबाग उपायुक्त ने भारतमाला परियोजना और एनएच-2 से जुड़े लंबित भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान मामलों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है।

हजारीबाग: समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को उपायुक्त हेमंत सती ने भू-अर्जन विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा की. बैठक में भारतमाला परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से जुड़े मुआवजा भुगतान और लंबित भू-अर्जन मामलों की प्रगति की जानकारी ली गयी. उपायुक्त ने अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बैठक में भारतमाला परियोजना के पैकेज-10 और 11 के तहत मुआवजा भुगतान की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर भुगतान प्रक्रिया पूरी की जाये. प्रभावित रैयतों को दावा-आपत्ति से संबंधित सूचना समय पर उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया, ताकि भुगतान में अनावश्यक विलंब नहीं हो.

एनएच-2 से संबंधित सर्विस रोड, मूल्यांकन, मुआवजा भुगतान सहित अन्य लंबित मामलों की भी समीक्षा की गयी. चौपारण क्षेत्र में सर्विस रोड से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करने को कहा गया. भू-अर्जन पदाधिकारी को भुगतान और महत्वपूर्ण अभिलेखों के साथ मामलों पर विमर्श करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया.

बैठक में भू-अर्जन विभाग के पदाधिकारी, एनएच के परियोजना निदेशक समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >