कोरोना पॉजिटिव गांव पहुंचे बीडीओ व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

प्रखंड के एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उस गांव में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह एवं बीडीओ संजय कुमार कोंगाडी पहुंचे. वहां लोगों से बातचीत की और जानकारी ली.

विष्णुगढ़ : प्रखंड के एक गांव में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उस गांव में बुधवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह एवं बीडीओ संजय कुमार कोंगाडी पहुंचे. वहां लोगों से बातचीत की और जानकारी ली. प्रभारी चिकित्सा प्रभारी ने सभी को लॉक डाउन का पालन करने एवं सोशल डिस्टेंस बनाये रखने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों से आ रहे हैं. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग एहतियात बरत रहा है. हॉस्पिटल में थर्मों स्क्रीनिंग के बाद संदेह होने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा जा रहा है. वहीं रेड जोन से आनेवाले लोगों को क्वारेनटाइन किया किया जा रहा है. अन्य लोगों को होम क्वारेनटाइन में भेजा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >