बरकट्ठा : बरकट्ठा से पवित्र हज यात्रा के लिए दो जायरीन गुरुवार को मक्का मदीना शरीफ के लिए रवाना हुए. बरकट्ठा चौक स्थित अपने आवास से मौलवी मेराज खान और उनकी बड़ी बहन सफीना खातून ने सलातो-सलाम पढ़कर तथा परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर हज यात्रा के लिए प्रस्थान किया. इस दौरान भावनात्मक माहौल के बीच लोगों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए सकुशल हज यात्रा और कबूलियत की दुआ की. हज यात्रा पर रवाना होने से पूर्व दोनों जायरीनों ने सभी से दुआओं की दरख्वास्त की और कहा कि हज इस्लाम का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है.
अल्लाह तआला ने उन्हें अपने पवित्र घर की जियारत का अवसर प्रदान किया है, जिसके लिए वे उसके शुक्रगुजार हैं. उन्होंने कहा कि वे देश, प्रदेश और क्षेत्र की खुशहाली, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए भी विशेष दुआ करेंगे.
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचे और फूल-मालाओं के साथ शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदा किया. उपस्थित लोगों ने अल्लाह से उनकी हज यात्रा को आसान, मुकम्मल और कबूल फरमाने की दुआ किया.
मौके पर बरकट्ठा रजा जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहिब आलम, सराज खान, नसीम खान, जाहिद खान, सहदुल्ला खान, मिन्हाज खान, गब्बर खान, एमपुल खान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
