Hazaribagh News: मुंबई में सड़क हादसे में बरकट्ठा के प्रवासी मजदूर की मौत, चंदा जुटाकर गांव भेजा शव

मुंबई में सड़क दुर्घटना के दौरान बरकट्ठा के प्रवासी मजदूर दिनेश दास की मौत हो गई। झारखंडी एकता संघ की मदद से शव को पैतृक गांव भेजा गया।

बरकट्ठा,हजारीबाग: प्रखंड क्षेत्र के मेरमगड्डा झुरझुरी गांव निवासी प्रवासी मजदूर दिनेश दास (50), पिता सुकर दास की मुंबई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. शनिवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में दिनेश दास गंभीर रूप से घायल हो गये थे. स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए जेजे हॉस्पिटल, ग्रांट रोड, मुंबई में भर्ती कराया. यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि दिनेश दास मुंबई में रह कर काम करते थे. अपनी कमाई से परिवार का भरण-पोषण करते थे. दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद झारखंडी एकता संघ के सदस्य अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. झारखंडी एकता संघ के राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार ने बताया कि संघ के सभी सदस्यों ने आपस में राशि एकत्रित कर मृतक के शव को पैतृक गांव भेजने में सहयोग किया. इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Reyej

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >