Hazaribagh: बरकट्ठा में अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ाया, बिहार में खपाने की थी तैयारी

Hazaribagh: हजारीबाग के बरकट्ठा में पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि शराब की खेप बिहार ले जाकर खपाने की तैयारी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें...

Hazaribagh: बरकट्ठा पुलिस ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है. बिहार पुलिस मुख्यालय को मिली गुप्त सूचना पर शुक्रवार की शाम को बरकट्ठा पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई किया. बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत ने टीम के साथ ग्राम कोषमा स्थित झारखंड होटल के समीप सड़क किनारे भरी हुई खड़ी बारह चक्का ट्रक नंबर यूके 18 सीए 6133 को पकड़ा. पकड़े गये ट्रक में विभिन्न कंपनी के अंग्रेजी शराब की सैकड़ों कार्टून में शराब की भरी बोतलें रखीं थीं.

स्थानीय लोगों की संलिप्तता का अनुमान

पुलिस ने मौके पर ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल कर रही है. मामले की सूचना मिलने पर बरही डीएसपी राधा प्रेम किशोर, एसडीओ जोहन टुडू एवं पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी ने बरकट्ठा थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली. समाचार लिखे जाने तक ट्रक में रखें शराब की कार्टून को उतारने की तैयारी चल रही थी. बताया जा रहा है कि अवैध अंग्रेजी शराब की खेप को बिहार में भेजकर खपाने की तैयारी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब का कारोबार में कुछ स्थानीय लोगों की संलिप्तता बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें…

कांग्रेस से पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का निलंबन रद्द, कहा- पार्टी व जनता के हित के लिए करूंगा काम

उत्तरी छोटानागपुर के 7 जिलों में 3 साल से जमे शिक्षाकर्मियों का होगा ट्रांसफर, 27 जून को बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >