बरकट्ठा. हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बड़ासिंगा मोड़ स्थित गणपति पूजा समिति की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता हेमलाल पासवान ने की, जबकि संचालन अजीत कुमार ने किया. बैठक में आगामी गणेश पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया.
सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन
पूजा के सफल आयोजन को लेकर समिति का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से अमित साव को अध्यक्ष, सुरेश नायक को सचिव और गुड्डू कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया. समिति के सदस्यों ने गणपति पूजा को शांतिपूर्ण और भक्तिमय माहौल में संपन्न कराने का निर्णय लिया.
बैठक में उत्तम नायक, महादेव पासवान, जागेश्वर नायक, मुन्ना नायक, धनेश्वर नायक, भागीरथ नायक, चंदन कुमार, पंकज कुमार, लक्ष्मण नायक, अर्जुन नायक समेत अन्य लोग उपस्थित थे.
