बड़कागांव: 11 हजार वोल्ट के जर्जर तार और खंभे कर रहा है बड़े हादसे को आमंत्रित, ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग

हजारीबाग के बड़कागांव में 11 हजार वोल्ट के बिजली के तार और खंभे बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं. बारिश में टूटा गार्डवाल और खेतों में झुके खंभे ग्रामीणों की जान जोखिम में डाल रहे हैं. ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है.

संजय सागर की रिपोर्ट

बड़कागांव(हजारीबाग). बड़कागांव के सिरमा पंचायत स्थित छावनिया गांव में मोहम्मद इंतसार आलम के घर के पास बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार और खंभे बड़े हादसे को आमंत्रित कर रहे हैं. बिजली के खंभे के पास बना गार्डवाल बारिश में टूट गया है, जिसके कारण 11 हजार वोल्ट का खंभा कभी भी गिर सकता है. इससे एक साथ दर्जनों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है.

धान के खेतों में झुके हैं दर्जनों बिजली के खंभे

इसके अलावा छावनिया से कांड़तरी तक धान के खेतों में दर्जनों बिजली के खंभे झुके हुए हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं. ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम को दी. इसके बाद उन्होंने छावनिया गांव का दौरा किया. उन्होंने देखा कि छावनिया से बुढ़वा महादेव रोड स्थित इंतसार आलम के घर के पास पुलिया का गार्डवाल इस बार बारिश के कारण टूट गया है. इससे बिजली के खंभे के गिरने का खतरा बना हुआ है.

मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि इस संबंध में विद्युत विभाग को सूचना दे दी गयी है. उन्होंने कहा कि गार्डवाल की जल्द मरम्मत करायी जायेगी और खेतों में झुके हुए बिजली के खंभों को भी ठीक कराया जायेगा.

विद्युत विभाग को पहले भी दी जा चुकी है जानकारी

छावनिया निवासी मोहम्मद इंतजार आलम, मोहम्मद इमरान, अहमद बाबा, छोटन, राशिद मलिक, मोहम्मद सागर और मोहम्मद तबारक हुसैन ने बताया कि बिजली की समस्या को लेकर विद्युत विभाग को पहले ही जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

3 वर्ष पहले भी हुआ था बड़ा हादसा

ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले भी बिजली के तार झूलने के कारण बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गयी थी. ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, इसके लिए विद्युत विभाग को मामले को गंभीरता से लेते हुए जर्जर खंभों और झूलते तारों की तत्काल मरम्मत करानी चाहिए.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग: दनुआ घाटी में रात 12 से 3 बजे तक तीन हादसे, ट्रक खाई में गिरा; 2 की मौत, जीटी रोड जाम

विभाग नहीं हो पाया संपर्क

इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शेखर सुमन

शेखर सुमन एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वे झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को कवर करते हैं.

प्रभात खबर से पहले शेखर सुमन ने करीब डेढ़ वर्ष तक झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘सार भारत’ में रिपोर्टर के रूप में कार्य किया. इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक विषयों के साथ-साथ अपराध से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों की रिपोर्टिंग की.

शैक्षणिक रूप से शेखर सुमन ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से अकाउंट्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से वर्ष कॉमर्स में मास्टर्स और रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की.

पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि राजनीति, सामाजिक मुद्दों और अपराध से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग में है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >