हजारीबाग में सेना के जवान ने फांसी लगाकर दी जान, आज ही ड्यूटी ज्वाइन करने वाला था

झारखंड के कटकमसांडी में सेना के जवान ने फांसी लगाकर जान दी. जवान आज ही ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कोलकाता जाने वाला था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कटकमसांडी(हजारीबाग). थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह सेना के जवान धनंजय कुमार देव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक का माहौल है. बताया जाता है कि धनंजय कुमार देव की पोस्टिंग कोलकाता में थी. वह शुक्रवार को ही ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कोलकाता रवाना होने वाला था. इसके लिए उसका टिकट भी बना हुआ था.

जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों के अनुसार, जवान का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी वजह से आत्महत्या की आशंका जतायी जा रही है. हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा. घटना की सूचना मिलने पर कटकमसांडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज रही है. पेलावल थाना प्रभारी बिट्टू रजक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में मां की डांट से आहत युवती, छड़वा डैम पहुंची जान देने; SI शाहीन प्रवीण ने बचाई जिंदगी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By जयनारायण

जयनारायण प्रभात खबर से पिछले 22 वर्षों से जुड़े हुए हैं. इन्होंने जन सरोकार और खोजी पत्रकारिता से अपनी पहचान बनायी है. एक्सक्लूसिव खबरों के माध्यम से समाज के मुद्दों को मजबूती से सामने लाने का प्रयास करते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के हजारीबाग ब्यूरो चीफ हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >