हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय में 111 स्नातक प्रशिक्षुओ के चयन के लिए आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन कार्य तेजी से चल रहा है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई तक थी.
प्राप्त आवेदनों में जिस आवेदक का आवेदन अधूरा हैं इसमें सुधार करने के लिए वापस किया जा रहा है. कई आवेदनों के साथ सभी वांछित दस्तावेज अपलोड नहीं किये गये हैं. कई आवेदकों के कुल प्राप्तांक में भूल पाया जा रहा हैं. प्रतिशत की गणना दोषपूर्ण तरीके से की गयी है. इन अपूर्ण आवेदनों को अभ्यर्थी के पास स्टूडेंट लॉगिन में वापस कर दिया जा रहा है. इसकी सूचना अभ्यर्थी को ईमेल के माध्यम से दी गयी है. इसमें बताया गया है कि तीन दिनों के अंदर रिमार्क क्षेत्र में दिए निर्देश के अनुसार वांछित दस्तावेज अपलोड किया जाना है.
सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि एनएटीएस पोर्टल पर कैंडिडेट लोगिन के माध्यम से माय एप्लीकेशन पर क्लिक कर व्यू पर क्लिक करना होगा. उसके पश्चात उन्हें एप्लीकेशन रिमार्क सेक्शन पर क्लिक करना होगा. इससे आवेदकों को अपने एप्लीकेशन की स्थिति की जानकारी मिल जायेगी. अंत में अभ्यर्थी रिमार्क्स सेक्शन में दिये गये निर्देशों के अनुसार वांछित दस्तावेज तथा सुधार कर एनएटीएस पोर्टल पर ससमय अपलोड करें. तत्पश्चात अपडेट या सबमिट”””””””” बटन पर क्लिक कर एडमिन के पास पुनर्सत्यापन के लिए भेज दे. ऐसा नहीं करने पर अभ्यर्थी के आवेदन को रद्द कर दिया जायेगा.
