अफवाहों से दूर रहने की अपील

शांति समिति की बैठक

चौपारण. बकरीद पर्व शांति एवं सौहार्द्र वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ संजय यादव ने की. बैठक में पर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने, सोशल मीडिया पर अफवाहों पर नजर रखने तथा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने को लेकर चर्चा हुई. प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काउ पोस्ट अथवा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि बकरीद के दौरान कुर्बानी के बाद निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों को सार्वजनिक स्थलों, सड़कों अथवा नालियों में नहीं फेंके. साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. बैठक में सीओ संजय यादव, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी पंकज कुमार, रामस्वरूप पासवान, मुखिया जानकी यादव, मंजू देवी, गुलाबी यादव, पूर्व मुखिया बिनोद सिंह, मो सफाल, मो हेलाल अख्तर, नागेंद्र कुशवाहा, मोहन साव, विकास यादव, मो अतहर हुसैन, डब्लू अंसारी, मो शोएब सहित कई लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >