हजारीबाग डेंटल कॉलेज में एंटी रैगिंग ओरिएंटेशन कार्यक्रम

हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल में बीडीएस व एमडीएस के विद्यार्थियों के लिए एंटी रैगिंग ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

हजारीबाग. हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल में बीडीएस व एमडीएस के विद्यार्थियों के लिए एंटी रैगिंग ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया की सदस्य डॉ श्रुति विशाल देव ने किया. उन्होंने रैगिंग के कानूनी प्रावधानों, दंडात्मक कार्रवाई, एंटी रैगिंग समिति, हेल्पलाइन और स्क्वाड की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने छात्रों को परिसर में सम्मान और समावेशी की संस्कृति विकसित करने का संदेश दिया. प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) के श्री कृष्णा व उप-प्रधानाचार्य डॉ अंकुर भार्गव ने अतिथि का स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया. कॉलेज के सचिव डॉ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों व मानवीय संवेदनाओं से युक्त उत्कृष्ट दंत चिकित्सकों का निर्माण करना है. उन्होंने सीनियर छात्रों से जूनियर्स के मार्गदर्शक बनने और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने का आह्वान किया. एनडीपीएस एक्ट के फरार अभियुक्तों घर इश्तिहार चिपकाया, एक गिरफ्तार चौपारण. अफीम की खेतिहरों पर पुलिस शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. दो माह से लगातार अफीम की खेती नष्ट करने के बाद एनडीपीएस एक्ट के नामजद फरार अभियुक्तों को पुलिस ढोल नगाड़े के साथ घर पहुंची रही है. उनके घरों पर न्यायलय से निर्गत इश्तिहार को ग्रामीणों की उपस्थिति में उनके दीवारों पर चिपका रही है. अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजना शुरू कर दिया है. एनडीपीएस एक्ट के अभियुक्त दुलार सिंह पिता चिंतामन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मोरनियां निवासी दुलार सिंह पर अफीम की खेती करने एवं करवाने का आरोप है. वह एक साल से फरार चल रहा था .थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा दुलार सिंह पर एनडीपीएस के अलावा अन्य मामले भी थाना दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >