बरही. बरही न्यू कॉलोनी निवासी योग गुरु अनिल कुमार मिश्रा ने धनबाद में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण मेडल जीता. यह सफलता उन्हें 20 सितंबर को धनबाद के रेलवे ऑडिटोरियम में आयोजित तृतीय झारखण्ड राज्य योगासन प्रतियोगिता में हासिल हुआ.
साथ ही उन्हें राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता के लिए चुन लिया गया. उनकी इस सफलता पर बरही विधायक मनोज कुमार यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष किसुन यादव, बरही प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, मुखिया प्रतिनिधि छोटन ठाकुर ने अनिल मिश्रा को बधाई दिया है.
