उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने अनिल

प्रदेश अध्यक्ष ने की घोषणा

हजारीबाग. उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ के 10 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने हजारीबाग में की. कार्यक्रम शहर के डॉल्फिन रिजॉर्ट में हुआ. इसमें जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे. कार्यक्रम में 10 वर्षों की सेवा कार्य पूर्ण करने वाले दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया. डीइओ प्रवीण रंजन, डीएसइ आकाश कुमार सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी भी पहुंचे थे. हजारीबाग जिला अध्यक्ष बनने के बाद अनिल राणा ने कहा कि शिक्षकों को संगठित करने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा. शिक्षकों की समस्या के समाधान को लेकर आगे भी संघर्ष करते रहेंगे.

डॉ रमशा रिजवान बनीं एमडीएस टॉपर

हजारीबाग. विभावि अंतर्गत हजारीबाग डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल हजारीबाग की ओर से आयोजित मास्टर ऑफ डेंटल साइंसेज की परीक्षा में डॉ रमशा रिजवान ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है. वह यूनिवर्सिटी टॉपर तथा गोल्ड मेडलिस्ट बनी हैं. डॉ रमशा रिजवान की स्कूली शिक्षा संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग से हुई है. उन्होंने बीडीएस की पढ़ाई हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज हजारीबाग से की. इंटर्नशिप पटना डेंटल कॉलेज से किया है. उन्होंने अभी तक तीन पुस्तकें डेंटल सर्जरी पर और एक अंग्रेजी की कविता संग्रह इमैजिनेटिव फ़्लाइट्स लिखी है. उनके एमडीएस टॉप करने पर उनकी माता शाहीना परवीन, पिता डॉ सैय्यद रिजवान अहमद, बहन अशरह रिजवान, गुरुजन एवं मित्र प्रसन्न हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >