हजारीबाग. मुकुंदगंज निवासी संजय प्रसाद के घर चोरी की कोशिश करने वाला आरोपी जफर अंसारी रंगे हाथ पकड़ा गया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. आरोपी पहले ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम में घुसा और वहां लगे बल्ब व होल्डर निकालकर थैले में भर लिया. इसके बाद वह दूसरी मंजिल पर चढ़ गया और कमरे का दरवाजा खोलने के लिए छिटकनी को हैक्सा ब्लेड से काटने का प्रयास करने लगा. आवाज सुनकर घर की मालकिन सतर्क हुई और पति को सूचना दी. जब मकान मालिक दरवाजे पर पहुंचा तो आरोपी दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर भाग गया. भागते समय उसका थैला जिसमें चोरी का सामान और औजार थे, वहीं छूट गया. बाद में आरोपी दोबारा उसी थैले को लेने लौटा, लेकिन मकान मालिक को देखते ही फिर से छत से कूदकर भागने लगा. इस बार आसपास के लोगों ने उसे खदेड़कर करीब 500 मीटर दूर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया.
चोरी करते एक आरोपी रंगे हाथ पकड़ाया, पुलिस को सौंपा
चोरी करते एक आरोपी रंगे हाथ पकड़ाया, पुलिस को सौंपा
