हजारीबाग. ऑनलाइन फार्मेसी की अनियंत्रित कार्य प्रणाली कॉरपोरेट कंपनी के डीप डिस्काउंट नीति के विरुद्ध 20 मई को हजारीबाग की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी. बंद का आह्वान ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट ने किया है. इस बंदी को देश भर के करीब 12 लाख से अधिक केमिस्ट और दवा वितरकों ने समर्थन दिया है. हजारीबाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी बैठक कर इस बंद का समर्थन किया है. संगठन के अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि अवैध ई-फार्मेसी प्लेटफार्म उचित सत्यापन के बिना दवा की बिक्री कर आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. एक ही पर्ची पर एंटी बायोटिक और नशीली दवाओं की आसान उपलब्धता से एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की समस्या बढ़ रही है. बड़ी कंपनियों द्वारा भारी छूट देकर छोटे दवा कारोबारियों को बाजार से बाहर करने की षड्यंत्र रचा जा रहा है. एसोसिएशन ने सरकार से कोविड काल की अस्थायी अधिसूचना और ई-फार्मेसी से जुड़ी अधिसूचना वापस लेने की मांग की है.
20 मई को बंद रहेंगी सभी दवा दुकानें
हजारीबाग केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बंद का समर्थन किया
