जैना मोड़ में कुशवाहा सम्मान समारोह, तीन प्रमुख चेहरों को मिली संरक्षक की जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय फाउंडेशन ने प्रशांत कुमार सिन्हा, शशिभूषण मेहता और जयप्रकाश वर्मा को झारखंड का संरक्षक मनोनीत किया है।

हजारीबाग: अखिल भारतीय कुशवाहा क्षत्रिय फाउंडेशन के बैनर तले जैना मोड़ में कुशवाहा सम्मान समारोह आयोजित हुआ. इसमें विभिन्न जिलों से समाज के प्रतिनिधि, युवा, महिलाएं व समाजसेवी शामिल हुए. कार्यक्रम में प्रशांत कुमार सिन्हा, पांकी विधायक शशिभूषण मेहता और पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा को झारखंड कुशवाहा समाज का संरक्षक मनोनीत किया गया.तीनों का प्रशस्ति-पत्र, पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिह्न देकर सम्मान किया गया.

प्रशांत कुमार सिन्हा ने कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा से निभायेंगे. समाज को संगठित, शिक्षित और सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे. विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि वे समाज के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे.पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने एकजुटता पर जोर दिया.

प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर महतो ने भी संबोधित किया.हजारीबाग जिलाध्यक्ष जय कुशवाहा ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी संगठनों को एक मंच पर आना होगा.सचिव अनुभव कुमार और प्रवक्ता देव नारायण प्रसाद ने भी विचार रखे. मौके पर विकास कुशवाहा, अमरदीप कुमार, अजित कुशवाहा समेत कई लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >