कटकमसांडी-कटकमदाग में जलयात्रा के साथ रुद्राभिषेक यज्ञ

कटकमसांडी-कटकमदाग के कई गांवों में जलयात्रा के बाद शिव मंदिर में एक दिवसीय रुद्राभिषेक यज्ञ किया गया.

कटकमसांडी.

कटकमसांडी-कटकमदाग के कई गांवों में जलयात्रा के बाद शिव मंदिर में एक दिवसीय रुद्राभिषेक यज्ञ किया गया. कटकमदाग के बांका से शिवभक्त पैदल चलकर बोलबम का नारा लगाते हुए गोंदा डैम पहुंचे. सांसद मनीष जायसवाल ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया. कटकमसांडी के कंचनपुर, डाड और शाहपुर शिव मंदिर में रुद्राभिषेक यज्ञ किया गया. कंचनपुर शिव मंदिर में भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. मौके पर शारदानंद सिंह, कमल कुमार साहू, अजय कुमार साहू, वासुदेव साव, बुधन साव, हुलास कुशवाहा, इंद्र नारायण कुशवाहा, आशीष कुमार गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता पिंकी राणा, अशोक राणा, किशोरी राणा, प्रकाश कुशवाहा, नरसिंह प्रजापति, अर्जुन रविदास, लक्ष्मी देवी, सीताराम प्रजापति, सुरेन्द्र यादव, बासुदेव पासवान, चंदन यादव समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >