हजारीबाग. राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 1/22 झारखंड बटालियन एनसीसी, संत कोलंबा कॉलेज, हजारीबाग के कंपनी कमांडर कैप्टन डॉ एसके पांडेय को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित एडीजी अवार्ड सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस प्रदान किया गया है. यह सम्मान पांच फरवरी को एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, पटना में आयोजित समारोह में दिया गया. समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंडर ऑफिसर साक्षी सिन्हा एवं कॉरपोरल खुशी कुमारी को भी एडीजी अवार्ड से सम्मानित किया गया, जबकि अंडर ऑफिसर सोनी कुमारी को एनसीसी महानिदेशक का बैज अवार्ड प्रदान किया गया. सभी सम्मानितों को प्रशस्ति पत्र भी दिये गये. एनसीसी बिहार एवं झारखंड निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल एएस बजाज ने कैप्टन डॉ पांडेय को प्रशस्ति पत्र एवं एनसीसी मोमेंटो देकर सम्मानित किया. ज्ञात हो कि कैप्टन डॉ पांडेय इससे पूर्व वर्ष 2018 और 2019 में भी एडीजी अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं. पिछले 14 वर्षों से एनसीसी इकाई का सफल नेतृत्व करते हुए उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित किया है. उनके मार्गदर्शन में कई कैडेट्स गणतंत्र दिवस परेड सहित राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में भाग लेकर महाविद्यालय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय और झारखंड का नाम रोशन कर चुके हैं. इस उपलब्धि पर 22 झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आरके रवि एवं संत कोलंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ विमल रेवेन ने कैप्टन डॉ पांडेय तथा सभी सम्मानित कैडेट्स को बधाई दी है.
कैप्टन डॉ एसके पांडेय को एडीजी अवार्ड

कैप्टन डॉ एसके पांडेय को एडीजी अवार्ड
Copied link
एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, पटना में समारोह