टैंकर से छलका एसिड, पिता व दो पुत्र घायल

बरही बाजार में ओल्ड जीटी रोड के किनारे खड़े थे

बरही. एक टैंकर से कच्चा एसिड छलक कर गिरने से तिलैया रोड निवासी चंदन साहू (35 वर्ष) एवं उनके दो बच्चेे घायल हो गये. बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. परिजनों के अनुसार चंदन साहू अपने दोनों बच्चों के साथ बरही बाजार में ओल्ड जीटी रोड के किनारे खड़े थे, तभी एक टैंकर आया. चालक ने एकाएक ब्रेक लगाकर टैंकर को रोक दिया. इससे टैंकर में लोड कच्चे एसिड की कुछ मात्रा चंदन साहू व उनके दोनों बच्चों पर गिर गया, जिससे उनका शरीर झुलस गया. पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है व पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी में टैंकर का नंबर यूपी78सीटी-8526 बताया गया है.

मंगलसूत्र छिनतई के दो आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग. वट सावित्री पूजा को लेकर हजारीबाग पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. इस दौरान कोर्रा थाना क्षेत्र में विभावि के पास 16 मई को हुई मंगलसूत्र छिनतई मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम पगमिल निवासी अरबाज खान (पिता सहजाद खान) और फ्रेंड्स कॉलोनी पगमिल, थाना लोहसिंघना निवासी अब्दुल रहमान शामिल हैं. यह जानकारी सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने दी. उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से सोने जैसा मंगलसूत्र और एक स्कूटी बरामद की गयी है. पुलिस के अनुसार, स्कूटी (जेएच02बीटी-4669) सवार दो अपराधियों ने विभावि के पास झपट्टा मारकर स्कूटी पर पीछे बैठी महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया था. घटना के बाद भाग रहे एक आरोपी अरबाज खान को हॉलीक्रॉस स्कूल के पास ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया. सूचना मिलने पर कोर्रा थाना का गश्ती दल मौके पर पहुंचा और पूछताछ की. तलाशी के दौरान अरबाज खान के पास से छीना गया मंगलसूत्र बरामद हुआ. पूछताछ में अरबाज ने बताया कि घटना में प्रयुक्त स्कूटी उसके दोस्त अहमद रजा उर्फ आर्यन की है, जो पेलावल का रहने वाला है. उसने यह भी स्वीकार किया कि दो-तीन दोस्त मिलकर गैंग बनाकर मंगलसूत्र छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >