बहू पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप, दोनों फरार

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मां ने दर्ज कराया मामला

चौपारण. थाना क्षेत्र के मालिकाना गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी है. मृतक की मां मेहरून निशा ने बहू व उसके कथित प्रेमी पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. घटना के बाद से दोनों फरार हैं. मृतक के दो पुत्र हैं. मेहरून निशा ने चौपारण थाना में दिये आवेदन में कहा है कि दो जून को उनके पुत्र वसीम को उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने जहर पिला दिया. जिससे वह गंभीर रूप से बीमार हो गया. उसे इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसी रात लगभग 11 बजे उसकी मौत हो गयी. आवेदन के अनुसार वसीम का पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी का सिंघरांवा निवासी अमित के साथ अवैध संबंध था. जिसका वसीम लगातार विरोध करता था. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.

थाना में जान की सुरक्षा की गुहार लगायी थी

मेहरून निशा ने आवेदन में कहा है कि वसीम ने सात मई 2026 को थाना में आवेदन देकर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगायी थी. उसने आवेदन में पत्नी का अवैध संबंध अमित कुमार के साथ होने की बात लिखी थी. बताया था कि दोनों मिलकर कई बार उसके साथ मारपीट कर चुके हैं अौर कभी भी उसकी हत्या करा सकते हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि मृतक की मां ने आवेदन दिया है. सभी आरोपों पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >