हजारीबाग से 13 वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत

हजारीबाग में 13 वर्षों से फरार चल रहे वारंटी शमशेर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर मारपीट और चेक बाउंस के मामले दर्ज थे।

हजारीबाग: मारपीट छेड़खानी और चेक बोनस मामले के फरार एक वारंटी को लोहसिंघना पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. गिरफ्तार वारंटी ओकानी मुहल्ले लोहार टोली का रहने वाला शमशेर सिंह है. थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि वह 13 वर्षों से फरार था.

न्यायालय से उसकी गिरफ्तारी को लेकर वारंट निर्गत किया गया था. वारंटी पर 2013 में मारपीट और छेड़खानी का मामला दर्ज हुआ था. इसके अलावे चेक बाउंस का मामला भी दर्ज है पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर कई बार छापेमारी किया था.

वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था. थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वारंटी शमशेर सिंह के घर पुलिस ने 20 जुलाई की देर रात छापेमारी किया गया. इस क्रम में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shankar

शंकर प्रसाद, हजारीबाग में 20 वर्षों से प्रभात खबर के लिए अपराध की खबरों को लिखते आ रहे हैं. ये 2005 से अब तक प्रभात खबर के लिए क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं. ऑफ बीट खबरें भी लिखते हैं. समाज में फैली नशाखोरी, दहेज उत्पीड़न, महिला हिंसा, नक्सली उग्रवादी घटना, संगठित अपराध से जुड़ी खबरें भी लिखते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >