चौथा गांव में सर्पदंश से महिला की मौत

चेचकप्पी पंचायत के ग्राम चौथा रविदास टोला में सांप के डंसने से महिला की मौत हो गयी.

बरकट्ठा.

चेचकप्पी पंचायत के ग्राम चौथा रविदास टोला में सांप के डंसने से महिला की मौत हो गयी. उसकी पहचान चौथा निवासी सुकांति देवी 50 वर्ष पति किशुन रविदास के रूप में की गयी. घटना 26 जुलाई की रात की है. घर वालों ने बताया कि सुकांति देवी रात में अपने खपरैल घर के बरामदा में जमीन पर सो रही थी. इसी बीच किसी सांप ने उसे डंस लिया. जलन महसूस होने पर उसने घर वालों को जानकारी दी. घर वाले झाड़-फूक के चक्कर में उसे रात भर घर पर रखे. जब महिला बेहोश होने लगी, तो उसे सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही मुखिया रीता देवी, मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव मृतका के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. साथ ही क्रियाकर्म के लिए आर्थिक सहयोग देने की बात कही. महिला के चार बच्चे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >