बिजली चोरी के आरोप में पांच लोगों पर प्राथमिकी

विद्युत विभाग की ओर से बंडासिंघा गांव में बिजली चोरी रोकथाम को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया.

बरकट्ठा.

विद्युत विभाग की ओर से बंडासिंघा गांव में बिजली चोरी रोकथाम को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया. बरही विद्युत एसडीओ सत्यदेव कुमार के निर्देश पर अभियान में बरकट्ठा विद्युत कनीय अभियंता अभिषेक आनंद समेत अन्य लोग शामिल थे. अधिकारियों ने बंडासिंघा निवासी रहमत अंसारी पिता स्व बंधन मियां, दामोदर महतो पिता स्व जगदीश महतो, बाजो ठाकुर पिता मल्लू ठाकुर, कैलाश ठाकुर पिता चुरो ठाकुर, मीना देवी पति महेंद्र मोदी को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है. इस बाबत कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने लिखित शिकायत गोरहर थाना में देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि यह अभियान बिजली बिल बकाया रखने और पोल से टोका लगाकर अतिरिक्त फेज खींचकर विद्युत ऊर्जा की चोरी करते हुए पकड़े गए हैं. आर्थिक जुर्माना लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया गया. कनीय अभियंता अभिषेक आनंद ने बताया कि बिजली चोरी रोकथाम को लेकर चलाया जा रहा अभियान आगे भी जारी रहेगा. कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल पांच हजार से ज्यादा बाकी है. उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उपभोक्ताओं को मीटर लगाना अनिवार्य है. बिना मीटर से बिजली जलाने पर भी कानूनी कार्रवाई किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >