चलते कंटेनर में लगी आग, बाल-बाल बचे ड्राइवर और खलासी

दनुआ घाटी स्थित सांझा के पास शनिवार को चलते कंटेनर में आग लग गयी. कंटेनर एचआर 55एए-0578 नोएडा से गद्दा लौडकर ओडिशा जा रहा था.

चौपारण.

दनुआ घाटी स्थित सांझा के पास शनिवार को चलते कंटेनर में आग लग गयी. कंटेनर एचआर 55एए-0578 नोएडा से गद्दा लौडकर ओडिशा जा रहा था. घटना में चालक, उप चालक समेत गाड़ी पर सवार तीन लोग कूदकर अपना जान बचा लिये. सूचना पाते ही थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश पुलिस बल के साथ अग्निशामक लेकर घटना स्थल पर पहुंचे. उसके बाद आग को बुझाया जा सका. इस दौरान कंटेनर का अगला हिस्सा जल चुका था. चालक ने बताया कंटेनर में आग शॉर्ट सर्किट से लगा है. पहले इंजन के पास से धुआं आया. जब तक संभल पाते कि आग पकड़ लिया. आग बुझाने के क्रम में कुछ देर के लिए नेशनल हाइवे वन वे कर दिया गया. फिलहाल जीटी रोड पर आवागमन बहाल कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >