किचन शेड निर्माण में अनियमितता का आरोप

प्रखंड मुख्यालय से 10 किमी दूर खैरा स्थित मवि खैरा में डीएमएफटी फंड से लगभग 25 लाख की लागत से किचन शेड का निर्माण किया जा रहा है.

टाटीझरिया.

प्रखंड मुख्यालय से 10 किमी दूर खैरा स्थित मवि खैरा में डीएमएफटी फंड से लगभग 25 लाख की लागत से किचन शेड का निर्माण किया जा रहा है. घटिया सामग्री का उपयोग का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. छह माह पूर्व इस किचन शेड निर्माण शुरू किया गया था. कुछ दिनों पूर्व घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुखिया कुमारी माधुरी को दी. मुखिया ने निर्माण का जायजा लिया. घटिया सामग्री के उपयोग पर नाराजगी जतायी और 11 जून को तुरंत निर्माण रोकने का निर्देश दिया. मुखिया का कहना था कि घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. अरविंद केसरी, बालेश्वर महतो, मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश वर्मा, वार्ड सदस्य उमेश प्रसाद, अरुण कुमार वर्मा, राजेश कुमार, उमेश कुमार, राजेंद्र रजक, भुवनेश्वर महतो, कैलाश कुमार, शांति देवी, यशोदा देवी, जसवा देवी ने घटिया निर्माण की शिकायत डीसी से करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >