मां ने बेटी के साथ खाया जहर, बच्ची की मौत

एक कलयुगी मां ने चार वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी को जहर खिला दिया और खुद भी खा लिया.

कटकमसांडी.

एक कलयुगी मां ने चार वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी को जहर खिला दिया और खुद भी खा लिया. बच्चे की मौत हो गयी. घटना कटकमसांडी के कटकमसांडी गांव के कसिया टोला में हुई. कटकमसांडी पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. मृतका के पिता सुरेंद्र यादव ने बताया कि 21 जुलाई को पत्नी सुमन देवी ने खुद जहर खा लिया. पुत्री शिवानी कुमारी को भी जहर खिला दी. जहर खाने की जानकारी मिलते ही दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया. शिवानी की स्थिति गंभीर होने के बाद 22 जुलाई को आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 23 जुलाई की रात शिवानी की मौत हो गयी. बेटी की मृत्यु की खबर सुनते ही पत्नी सुमन देवी शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल से फरार हो गयी. उन्होंने बताया कि एक पुत्री शिवानी व पुत्र नौ वर्ष शिवम कुमार है. पुत्र नानी घर बरही थाना क्षेत्र के केदारुत गांव गया था. सुरेंद्र ने बताया कि पत्नी का कहना था कि आप दूसरे राज्यों में जाकर काम करें. हम बोले कि खेतीबाड़ी का काम समाप्त कर बरसात के बाद बाहर जायेंगे. इसी आक्रोश में घटना को अंजाम दिया. कटकमसांडी थाना प्रभारी देवदत्त कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >