विभावि में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक हुई.

हजारीबाग.

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक हुई. अध्यक्षता कुलपति सुमन कैथरीन किसपोट्टा व संचालन छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष प्रो डॉ मिथिलेश कुमार सिंह ने किया. बैठक में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के आयोजन के लिए कई उप समितियां गठित की गई. सभी उप समितियां अपनी-अपनी बैठक कर अपने दायित्व के निर्वहन को सुनिश्चित करेंगे. समूह गान प्रतियोगिता के लिए स्नातकोत्तर विभागों के दल के चयन की प्रक्रिया का आयोजन 10 अगस्त को दोपहर 12:30 से किया जायेगा. उप समिति के संयोजकों की बैठक कुलपति सभा कक्ष में 13 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे की जायेगी. बैठक में वित्त परामर्शी सुनील कुमार सिंह, कुलसचिव मो मोख्तार आलम के अलावे विभिन्न संकाय अध्यक्ष, विभाग अध्यक्ष एवं शिक्षक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >