भारत माता चौक से सिंदूर बाइपास तक बनेगी फोरलेन सड़क

107 करोड़ की योजना का शिलान्यास, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

हजारीबाग. केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि योजना से 107 करोड़ की लागत से शहर में भारत माता चौक से सिंदूर बाइपास तक फोरलेन सड़क बनेगी. योजना की इकरारनामा राशि 86 करोड़ है. इसका शिलान्यास सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद, महापौर अरविंद राणा एवं जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर सांसद ने कहा कि डेढ़ वर्ष से इस सड़क के निर्माण को लेकर प्रयासरत थे. इस सड़क का निर्माण होने से हजारीबाग के लोगों को ट्रैफिक की समस्या से राहत मिलेगी. साथ ही रांची, पटना समेत अन्य शहरों से आनेवाले लोगों के लिए भी आवागमन सुगम होगा. विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि यह योजना धरातल पर उतरने से हजारीबाग के विकास को रफ्तार मिलेगी. यह सड़क स्थानीय व्यापारी व नागरिकों के आर्थिक विकास में मददगार होगी.

9.2 किमी लंबी सड़क से बदलेगी शहर की तस्वीर

फोरलेन सड़क की लंबाई 9.2 किमी होगी. सड़क भारत माता चौक एनएचआइ फोर लेन से नगवां फोर लेन तक बनेगी. भाया क्षितिज हॉस्पिटल, संत कोलंबा कॉलेज, निजी व सरकारी बस स्टैंड, जिला परिषद चौक, डीवीसी चौक, नया समाहरणालय, विनोबा भावे विश्वविद्यालय शामिल हैं. फोरलेन डिवाइडर होगा. सड़क की कुल चौड़ाई 22 मीटर होगी. डिवाइडर के दोनों ओर 8.5 मीटर कालीकरण सड़क बनेगी. इसके अलावा ढाई-ढाई मीटर का फुटपाथ होगा, जिस पर लोग पैदल चल सकेंगे. करीब 1525 मीटर नयी सड़क बनाने की योजना भी है. सड़क के दोनों ओर कुल 19 किमी ड्रेनेज की भी व्यवस्था की गयी है. सड़क के दोनों ओर 309 स्ट्रीट लाइट और क्षितिज व नगवां फोरलेन के पास एक-एक हाइमास्ट लाइट लगेगी. इस सड़क पर क्षितिज हॉस्पिटल के पास हाइलेबल पुल बनाया जायेगा. इसके अलावा 21 कलवर्ट भी बनाये जायेंगे. 56 जंक्शन का सौंदर्यीकरण किया जायेगा, 64 ट्रैफिक ब्लिंकर भी लगेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >