ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, भारतवासी सेना के साथ

ऑपरेशन सिंदूर की सराहना चारों ओर हो रही है. भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. उनके मनसूबों को नाकाम कर रही हैं.

हजारीबाग. ऑपरेशन सिंदूर की सराहना चारों ओर हो रही है. भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है. उनके मनसूबों को नाकाम कर रही हैं. पाकिस्तान के नापाक इरादे सफल नहीं हो पा रहे हैं. भारतीय सैनिकों ने ठान लिया है कि इस बार आतंकवादियों का सफाया कर ही दम लेंगे. भारत अपनी रक्षा और आत्म-सम्मान करना जानता है. आतंकवादियों के मनसूबे कभी सफल नहीं होंगे.

पाकिस्तान को ऋण नहीं देना चाहिए था : सीपीआइएम

सीपीआइएम के जिला सचिव गणेश कुमार सीटू ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले का भारत के जवाबी कार्रवाई करने से तिलमिलाये पाकिस्तान ने एलओसी पर गोलाबारी कर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है. भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध की स्थिति बनते जा रही है. ऐसे समय में भारत के विरोध के बावजूद अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से पाकिस्तान को लगभग 8500 करोड़ रुपये ऋण देना पूरी तरह गलत है. यह काम भारत के विरुद्ध है. भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय सहायता अप्रत्यक्ष रूप से उसकी खुफिया एजेंसियों और आतंकी संगठनों को मदद करती है, जो भारत पर हमलों को अंजाम देते रहे हैं. अमेरिका ही नहीं पूरा विश्व यह जानता है कि पाकिस्तान सरकार आतंकवादियों को न सिर्फ फंडिंग करता है, बल्कि फौजी ट्रेनिंग देकर भारत में अशांति फैलाने के लिए भेजता है. अमेरिका के दबाव में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा लिये गये इस फैसले का जिला कमेटी विरोध करती है.

खतियानी परिवार ने वीर सैनिकों को किया सलाम

खतियानी परिवार की बैठक पुराना समाहरणालय के समक्ष हुई. इस दौरान खतियानी परिवार के मो हकीम ने लेफ्टिनेंट सोफिया कुरैशी और लेफ्टिनेंट कर्नल विंग कमांडर बायोमिका सिंह को सलाम किया. उन्होंने कहा कि जब भी देश के स्वाभिमान का प्रश्न आया है, देश के लोगों ने अपनी सूझ-बूझ से धार्मिक उन्माद के बजाय राष्ट्रीय स्वाभिमान का परिचय दिया है. भारत का साथ विश्व के कई देश भी दे रहे हैं. भारतवासी वीर सैनिकों के साथ हैं. बैठक में मो हकीम, प्रदीप प्रसाद मेहता, गोविंद यादव, सुरंजन कुमार, अमर कुमार गुप्ता, बोधी साव, मो मोबिन, सोनू दास व अन्य उपस्थित थे.

भारतीय सेना का जवाबी हमला ऐतिहासिक : आजसू

आजसू युवा नेता पंकज कुमार महतो ने कहा कि भारतीय सेनाओं ने देश की रक्षा के लिए पाकिस्तान के एक-एक मनसूबे को नाकाम कर दिया है. सैनिकों की ओर से ऑपरेशन सिंदूर की सफल कार्रवाई ने देशवासियों को गौरवान्वित किया है. भारतीय सैनिक पाकिस्तान के अंदर घुसकर जोरदार जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं. यह केंद्र सरकार का सराहनीय कदम है.

आतंकवाद के खात्मे के लिए पूरा देश एकजुट : जेएलकेएम

जेएलकेएम के संगठन सचिव अभिषेक कुमार महतो ने कहा कि माता-बहनों के सिंदूर का बदला लिया जा रहा है. केंद्र सरकार आतंकवाद का खात्मा करे, पूरा देश उनके साथ खड़ा है. भारत अपनी संप्रभुता, आत्म-सम्मान और नागरिकों की रक्षा के लिए स्वतंत्र है. भारत ने साबित कर दिया है कि वह अपने दुश्मनों को कभी माफ नहीं करेगा. भारतीय सैनिकों की कार्रवाई से आतंकवादियों के साथ-साथ पाकिस्तान की नींद उड़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praveen

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >