चोरी करनेवाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

हजारीबाग : हजारीबाग शहरी क्षेत्र में गृहभेदन व सेंधमारी कर कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देनेवाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापामारी कर […]

हजारीबाग : हजारीबाग शहरी क्षेत्र में गृहभेदन व सेंधमारी कर कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देनेवाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है.
पकड़े गये आरोपियों की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न ठिकानों पर छापामारी कर रही है. नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय चंदन कुमार वत्स कर रहे हैं. छापामारी टीम में सदर थाना पुलिस लोहसिंघना टीओपी, बड़ा बाजार टीओपी एवं कोर्रा टीओपी पुलिस शामिल है. सूत्रों के अनुसार पकड़े गये आरोपियों के पास से भारी मात्रा में जेवरात समेत तीन लाख रुपये बरामद किये गये हैं. आरोपियों ने पुलिस के समक्ष कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >